लाहिड़ी पहले दौर के बाद संयुक्त 72वें स्थान पर

Ads

लाहिड़ी पहले दौर के बाद संयुक्त 72वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - January 15, 2021 / 02:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

होनोलूलू (हवाई), 15 जनवरी (भाषा) भारत के स्टार गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी सोनी ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करने में असफल रहे और पहले दौर में एक अंडर 69 का कार्ड खेलने के कारण वह संयुक्त 72वें स्थान पर हैं।

लाहिड़ी ने अंतिम नौ होल से शुरुआत की। उन्होंने 12वें और 18वें होल में बर्डी बनायी लेकिन इस बीच 16वें होल में बोगी कर गये।

इस भारतीय ने इसके बाद आखिरी नौ होल में भी बर्डी के कुछ अच्छे मौके गंवाये।

चिली के जोकिम नीमैन ने 50 फुट से ईगल बनाया और वह आठ अंडर 62 का स्कोर बनाकर जैसन कोकराक और पीटर मालनेटी के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। सी वू किम सहित छह खिलाड़ी छह अंडर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं।

भाषा पंत नमिता

नमिता