हनम्ते के शानदार पदार्पण से एससी दिल्ली की शानदार जीत

Ads

हनम्ते के शानदार पदार्पण से एससी दिल्ली की शानदार जीत

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 08:58 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 08:58 PM IST

रांची, चार अगस्त (भाषा) लालरिनलियाना हनम्ते ने स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के लिए यादगार पदार्पण करते हुए दूसरे हाफ में महज पांच मिनट के अंदर दो गोल दागे जिससे उनकी टीम ने डूरंड कप के ग्रुप-सी मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को 2-1 से शिकस्त दी।

जमशेदपुर एफसी ने मैच के 22वें मिनट में सनन मोहम्मद के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी।

हनम्ते ने दूसरे हाफ में 51वें और 56वें मिनट में लगातार दो गोल कर मैच का रुख पलट दिया और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को संघर्षपूर्ण जीत दिला दी।

इस हार के बावजूद जमशेदपुर एफसी दो मैचों में तीन अंकों के साथ गोल अंतर के आधार पर ग्रुप में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली ने अपना पहला मुकाबला जीतकर तीन अंक अर्जित किए हैं, लेकिन गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर है।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर