लावण्या ने हीरो विमेंस प्रो टूर के पांचवें चरण का खिताब जीता

लावण्या ने हीरो विमेंस प्रो टूर के पांचवें चरण का खिताब जीता

लावण्या ने हीरो विमेंस प्रो टूर के पांचवें चरण का खिताब जीता
Modified Date: March 13, 2026 / 07:47 pm IST
Published Date: March 13, 2026 7:47 pm IST

गुरुग्राम, 13 मार्च (भाषा) एमेच्योर गोल्फर लावण्या गुप्ता ने शुक्रवार को यहां डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के पांचवें चरण के आखिरी दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

लावण्या ने चौथे दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर एक ओवर 217 का रहा।

उन्होंने इस स्कोर की बदौलत दुर्गा नित्तूर (75-70-77) और जैस्मीन शेखर (70-74-78) को पांच शॉट से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। ये दोनों छह ओवर 222 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।

अमनदीप द्राल (75) 224 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर और स्नेहा सिंह (77) 227 के स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

लावण्या से पहले हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर में जीत दर्ज वाली पिछली एमेच्योर खिलाड़ी महरीन भाटिया अंतिम दौर में 78 के कार्ड खेला। वह कुल 228 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहीं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में