आईएमएल के दूसरे सत्र में भाग लेंगे दिग्गज क्रिकेटर

आईएमएल के दूसरे सत्र में भाग लेंगे दिग्गज क्रिकेटर

आईएमएल के दूसरे सत्र में भाग लेंगे दिग्गज क्रिकेटर
Modified Date: March 20, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: March 20, 2026 3:49 pm IST

मुंबई, 20 मार्च (भाषा) सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, युवराज सिंह, शेन वाटसन, क्रिस गेल और कुमार संगकारा जैसे धुरंधर पूर्व क्रिकेटर 24 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग ( आईएमएल) के दूसरे सत्र में भाग लेंगे ।

ये मैच मुंबई, वडोदरा और विशाखापत्तनम में खेले जायेंगे ।

लीग के कमिश्नर सुनील गावस्कर ने कहा ,‘‘ आईएमएल के पहले सत्र ने साबित कर दिया कि दिग्गज क्रिकेटरों का जादू अभी भी प्रशंसकों के सिर चढकर बोलता है । दूसरे सत्र में फोकस उस अनुभव को बेहतरीन प्रतिस्पर्धा, यादगार पलों और खेल के लिये उसी जुनून से जोड़ने पर रहेगा ।’’

दूसरे सत्र में छह फ्रेंचाइजी टीमें भारत, आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की होंगी ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में