लिचफील्ड का शतक, पैरी और गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने दिया 339 रन का लक्ष्य

Ads

लिचफील्ड का शतक, पैरी और गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने दिया 339 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - October 30, 2025 / 06:51 PM IST,
    Updated On - October 30, 2025 / 06:51 PM IST

नवी मुंबई, 30 अक्टूबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड (119 रन) के शतक तथा एलिस पैरी (77 रन) और एश्ले गार्डनर (63 रन) के अर्धशतकों के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बृहस्पतिवार को यहां भारत के खिलाफ आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में 49.5 ओवर में 338 रन के स्कोर पर सिमट गई।

लिचफील्ड और पैरी ने दूसरे विकेट के लिए 133 गेंद में 155 रन की साझेदारी निभाई।

लिचफील्ड ने 93 गेंद की पारी के दौरान 17 चौके और तीन छक्के जड़े। पैरी ने 88 गेंद में छह चौके और दो छक्के जमाए।

गार्डनर ने 45 गेंद में चार चौके और इतने ही छक्कों से 63 रन की पारी खेली।

भारत के लिए श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने दो दो जबकि क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव ने एक एक विकेट झटका।

भाषा

नमिता

नमिता