लिटन दास बने बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम के कप्तान

लिटन दास बने बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम के कप्तान

लिटन दास बने बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम के कप्तान
Modified Date: July 29, 2026 / 10:06 pm IST
Published Date: July 29, 2026 10:06 pm IST

ढाका, 29 जुलाई (भाषा) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 2027 क्रिकेट विश्व कप को ध्यान में रखते हुए बुधवार को अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को एकदिवसीय टीम का नया कप्तान नियुक्त किया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बधाई हो, लिटन कुमार दास! बांग्लादेश की एकदिवसीय टीम के नए कप्तान।’’

लिटन ने मेहदी हसन मिराज की जगह ली है। मिराज जून 2025 से टीम की कप्तानी कर रहे थे लेकिन इस महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 1-2 से हार के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया।

मिराज की कप्तानी में बांग्लादेश ने 20 एकदिवसीय मुकाबलों में से 10 में जीत दर्ज की जबकि नौ में उसे हार का सामना करना पड़ा।

लिटन पहले से ही टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं और अब वह एकदिवसीय टीम की भी कमान संभालेंगे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज लिटन इससे पहले भी अंतरिम कप्तान के तौर पर एकदिवसीय टीम की अगुआई कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में बांग्लादेश ने सात में से तीन मैच जीते थे।

यह नियुक्ति 2027 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में