लीवरपूल के मिडफील्डर थियागो अलकेंटरा कोरोना वायरस पॉजिटिव

लीवरपूल के मिडफील्डर थियागो अलकेंटरा कोरोना वायरस पॉजिटिव

लीवरपूल के मिडफील्डर थियागो अलकेंटरा कोरोना वायरस पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: September 30, 2020 4:17 am IST

लीवरपूल, 30 सितंबर (एपी) लीवरपूल के मिडफील्डर थियागो अलकेंटरा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस महीने बायर्न म्यूनिख से इंग्लिश प्रीमियर लीग चैंपियन टीम से जुड़ने वाले अलकेंटरा नियमों के अनुसार अब कम से कम 10 दिन तक पृथकवास में रहेंगे।

स्पेन के इस 29 साल के खिलाड़ी ने चेल्सी के खिलाफ 2-0 की जीत के दौरान लीवरपूल की ओर से प्रीमियर लीग में पदार्पण किया था लेकिन सोमवार को आर्सेनल के खिलाफ 3-1 की जीत के दौरान नहीं खेल पाए।

मंगलवार को जारी बयान में लीवरपूल ने हालांकि यह नहीं बताया कि उनका परीक्षण कब किया गया था। प्रीमियर लीग ने सोमवार को घोषणा की थी कि 10 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते हफ्ते 1595 खिलाड़ियों और क्लब के स्टाफ के सदस्यों का परीक्षण किया गया था।

इसमें से तीन पॉजिटिव मामले वेस्ट हैम से जुड़े थे जिसमें मैनेजर डेविड मोयेस भी शामिल हैं।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में