लुई डियाज़ के शानदार प्रदर्शन से कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया

लुई डियाज़ के शानदार प्रदर्शन से कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया

लुई डियाज़ के शानदार प्रदर्शन से कोलंबिया ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया
Modified Date: June 18, 2026 / 10:54 am IST
Published Date: June 18, 2026 10:54 am IST

मैक्सिको सिटी, 18 जून (एपी) लुई डियाज़ ने फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अपने पदार्पण मैच में एक गोल किया और एक गोल करने में मदद की, जिससे कोलंबिया ने विश्व कप के ग्रुप के अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान पर 3-1 से शानदार जीत हासिल की।

विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे एक अन्य खिलाड़ी डेनियल मुनोज 40वें मिनट में डियाज के पास पर कोलंबिया के लिए पहला गोल किया। डियाज ने 65वें मिनट में निर्णायक गोल दागा जब उनका करीब से लगाया गया शॉट गोता लगाकर रोकने की कोशिश कर रहे गोलकीपर उत्किर युसुपोव के हाथों को स्पर्श करके गोल लाइन के पार चला गया।

उज्बेकिस्तान के लिए फैजुल्लायेव अब्बोसबेक ने 60वें मिनट में गोल किया। उज्बेकिस्तान ने एस्टाडियो एज्टेका में 80,824 दर्शकों के सामने विश्व कप में अपना पदार्पण किया।

विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज कोलंबियाई टीम को 50वें स्थान की टीम उज्बेकिस्तान पर जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। कोलंबिया ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। उसकी तरफ से जैमिंटन कैम्पाज ने दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में तीसरा गोल किया।

इस जीत से कोलंबिया ग्रुप के में पुर्तगाल और कांगो से आगे निकलकर शीर्ष पर पहुंच गया है।

कोलंबियाई टीम अगले गुरुवार को मैक्सिको के ग्वाडालाजारा में कांगो का सामना करेगी, जबकि उज्बेकिस्तान ह्यूस्टन में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पुर्तगाल से भिड़ेगा।

कोलंबिया की टीम 2022 में विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। विश्व कप में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में ब्राजील में रहा था जब उसकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में