मैड्रिड ने पिछड़ने के बाद विलारीयाल को हराया

Ads

मैड्रिड ने पिछड़ने के बाद विलारीयाल को हराया

  •  
  • Publish Date - January 20, 2023 / 11:08 AM IST,
    Updated On - January 20, 2023 / 11:08 AM IST

मैड्रिड, 20 जनवरी (एपी) रीयाल मैड्रिड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए गुरुवार को यहां विलारीयाल को 3-2 से हराकर लगातार दूसरे सत्र में कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

मैड्रिड की टीम 0-2 से पीछे थी लेकिन टीम ने 30 मिनट से कम समय में तीन गोल दागकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की।

टीम की ओर से डेनी सेबालोस, विनिसियस जूनियर और एडेर मिलिशाओ ने गोल दागे जबकि विलारीयाल की ओर से एटीने केपो और सैमुअल चुकवेज ने गोल किए।

इससे पहले बार्सीलोना ने रोबर्ट लेवानदोवस्की के दो गोल की मदद से तीसरे डिविजन के क्लब स्युटा को 5-0 से हराकर नॉकआउट में प्रवेश किया।

एपी सुधीर

सुधीर