महाराष्ट्र ओपन शतरंज: शीर्ष वरीय अमोनातोव ने बढ़त बनाई

महाराष्ट्र ओपन शतरंज: शीर्ष वरीय अमोनातोव ने बढ़त बनाई

महाराष्ट्र ओपन शतरंज: शीर्ष वरीय अमोनातोव ने बढ़त बनाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: June 6, 2022 4:53 pm IST

पुणे, छह जून (भाषा) शीर्ष वरीय तजाकिस्तान के ग्रैंडमास्टर फारूख अमोनातोव ने सोमवार को यहां नौवें दौर में रूस के बोरिस सावचेंको को हराकर 7.5 अंक के साथ पहले महाराष्ट्र अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में बढ़त हासिल कर ली।

टूर्नामेंट में अब तक अजेय ग्रैंडमास्टर अमोनातोव (ईएलओ रेटिंग 2622) ने साथी ग्रैंडमास्टर सावचेंको को हराकर एकल बढ़त बनाई।

तीन ग्रैंडमास्टर अर्जुन कल्याण, दीप सेनगुप्ता और अलेक्सेज अलेक्सांद्रोव सात अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।

कल्याण, सेनगुप्ता और अलेक्सांद्रोव ने नौवें दौर के अपने मुकाबलों में क्रमश: ग्रैंडमास्टर कार्तिक वेंकटरमन, मिहाइल निकिटेंको और वियतनाम के डुक होआ एनगुएन को हराया।

पांचवें दौर तक बढ़त बनाने वाले लुका पेइचाद्जे ने भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को हराया। पेइचाद्जे के 6.5 अंक हैं।

टूर्नामेंट में दो और दौर का खेल बाकी है।

भाषा सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में