शुभंकर ने नेक्सो चैंपियनशिप में कट में जगह बनाई

शुभंकर ने नेक्सो चैंपियनशिप में कट में जगह बनाई

शुभंकर ने नेक्सो चैंपियनशिप में कट में जगह बनाई
Modified Date: August 22, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: August 22, 2026 12:28 pm IST

एबरडीनशर (स्कॉटलैंड), 22 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने पिछली चार प्रतियोगिताओं में कट से चूकने बाद नेक्सो चैंपियनशिप के अंतिम दो राउंड में जगह बनाकर यह सिलसिला तोड़ दिया।

उन्होंने दूसरे राउंड में इवन-पार का स्कोर बनाया। इस दौरान उन्होंने छठे होल में होल इन वन (पहले शॉट में गेंद को होल में डालना) के साथ दिन का सबसे बेहतरीन शॉट लगाया।

पहले राउंड में 73 का स्कोर बनाने वाले शुभंकर ने दूसरे दौर में 72 का स्कोर बनाया। इस तरह से 36 होल के बाद उनका कुल स्कोर एक ओवर 145 हो गया है और वह 22वें स्थान पर हैं।

इस टूर्नामेंट में खेल रहे दूसरे भारतीय खिलाड़ी युवराज संधू (75-79) कट से चूक गए।

इंग्लैंड के मैथ्यू साउथगेट ने लगातार दूसरी बार दो-अंडर 70 का स्कोर बनाकर टूर्नामेंट में अपना कुल स्कोर चार-अंडर कर लिया और इस तरह एक स्ट्रोक की बढ़त हासिल कर ली।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में