Bettiah Road Accident: खुशियों के समारोह में अचानक मचा कोहराम, देखते ही देखते मच गई चीख-पुकार, पांच लोगों की मौतों से मचा हड़कंप
Bettiah Road Accident: खुशियों के समारोह में अचानक मचा कोहराम, देखते ही देखते मच गई चीख-पुकार, पांच लोगों की मौतों से मचा हड़कंप
Bettiah Road Accident | Photo Credit: AI
- बेतिया में बड़ा हादसा
- ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस,
- 5 लोगों की मौत
बेतिया: Bettiah Road Accident बिहार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है।
Bettiah Road Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना एनएच 727 के बेतिया मार्ग में स्थित बसवरिया पराउटोला बनकटवा मध्य विद्यालय के सामने की है। जहां शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गोरखपुर से एक बस बेतिया की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस बेतिया में नवजात की छठियार पार्टी कार्यक्रम था। बताया जा रहा है कि समारोह में भोज भात के साथ ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम आयोजित किया गया था।
इसी दौरान बेतिया की ओर से गैस सिलेंडर लदा ट्रक आ रहा था और लौरिया की ओर से शाही ट्रेवेल्स की बस जा रही था। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर की स्थिति आ गई। बचने के लिए बस ड्राइवर ने गाड़ी की दिशा बदल दी। तेज रफ्तार बस ऑरकेस्ट्रा देख रहे लोगों की भीड़ में घुस गई और कम से कम 10 लोगों को रौंद दिया। जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क पर हंगामा किया। दोनों गाड़ियों में जमकर तोड़ फोड़ की गई। मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दोनों गाड़ियों के ड्राइवर बस और ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: आज इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन लाभ के साथ मिलेंगे तरक्की के मौके, जानें अपना राशिफल
- Vande Bharat: पैलेट गन पर सियासी जंग! जंतर-मंतर की लड़ाई… राहुल के धरने पर आई, क्या कांग्रेस सांसद के पैलेट वाले दांव से बढ़ेगा सियासी तनाव?
- शह मात The Big Debate: स्कूलों में अव्यवस्था-मनमानी Gen-अल्फा ने मुट्ठियां तानी! आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर रहे बच्चें, आखिर क्यों उबल रहा Gen-अल्फा का गुस्सा?

Facebook


