मानस धामने विंबलडन में लड़कों के एकल के दूसरे दौर में

मानस धामने विंबलडन में लड़कों के एकल के दूसरे दौर में

मानस धामने विंबलडन में लड़कों के एकल के दूसरे दौर में
Modified Date: July 9, 2023 / 07:25 pm IST
Published Date: July 9, 2023 7:25 pm IST

लंदन, नौ जुलाई (भाषा) भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी मानस धामने ने रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के 47वीं रैंकिंग के 16 वर्षीय हेडन जोन्स पर सीधे सेटों में आसान जीत के साथ विंबलडन में लड़कों के एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

पंद्रह वर्षीय धामने ने अपने प्रतिद्वंद्वी को एक घंटे, 13 मिनट में 6-2, 6-4 से हराया। उनका सामना अब बोलीविया के शीर्ष वरीय और दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जुआन कार्लोस प्राडो एंजेलो से हो सकता है।

इटली के पियाटी टेनिस सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले धामने ने इससे पहले क्वालीफाइंग के पहले दौर में सर्बिया के वुक राडजेनोविच को 6-3, 6-2 से हराया था। उन्होंने इसके बाद तुर्की के 10वीं वरीयता प्राप्त अताकन कराहन के खिलाफ तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।

धामने का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में लड़कों के वर्ग में हिस्सा लिया था जहां वह दूसरे दौर में रिटायर हो गए थे।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में