मानव जैन ने एआईटीए चैम्पियनशिप में बड़ा उलटफेर किया

मानव जैन ने एआईटीए चैम्पियनशिप में बड़ा उलटफेर किया

मानव जैन ने एआईटीए चैम्पियनशिप में बड़ा उलटफेर किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: January 20, 2021 3:25 pm IST

बेंगलुरू, 20 जनवरी (भाषा) युवा टेनिस खिलाड़ी मानव जैन ने बुधवार को यहां चल रही एआईटीए पुरूष चैम्पियनशिप में दूसरे वरीय सूरज प्रबोध को हराकर उलटफेर कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

सत्रह वर्षीय मानव टूर्नामेंट में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने सूरज को 6-4, 1-6, 6-2 से पराजित किया।

दिन के अन्य मैचों में मनीष गणेश, तरूण अनिरूद्ध और निक्षेप बालेकेरे ने भी अपने मुकाबले जीत लिये।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में