ब्रेंटफोर्ड को हराकर मैनचेस्टर सिटी ने शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल पर दबाव बढ़ाया

ब्रेंटफोर्ड को हराकर मैनचेस्टर सिटी ने शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल पर दबाव बढ़ाया

ब्रेंटफोर्ड को हराकर मैनचेस्टर सिटी ने शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल पर दबाव बढ़ाया
Modified Date: May 10, 2026 / 10:17 am IST
Published Date: May 10, 2026 10:17 am IST

मैनचेस्टर, 10 मई (एपी) मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार को यहां ब्रेंटफोर्ड को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल पर दबाव बढ़ा दिया।

सिटी की ओर से जेरेमी डोकू, एर्लिंग हेलेंड और ओमार मारमोश ने गोल दागे जिससे आर्सेनल और दूसरे स्थान पर चल रही इस टीम के बीच अब सिर्फ दो अंक का अंतर रह गया है।

आर्सेनल के 35 मैच में 76 जबकि सिटी के इतने ही मैच में 74 अंक हैं।

गत चैंपियन लीवरपूल ने चेल्सी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला और इस दौरान प्रशंसकों ने टीम की हूटिंग भी की।

तीसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर यूनाईटेड ने सदरलैंड से गोल रहित ड्रॉ खेला जबकि छठे स्थान पर चल रहे बोर्नेमाउथ ने फुलहम को 1-0 से शिकस्त दी।

ब्राइटन ने वोल्वरहैम्पटन को 3-0 से हराया।

चैंपियन्स लीग के प्ले ऑफ सेमीफाइनल के पहले चरण में मिडिल्सबोरो और साउथम्पटन ने गोल रहित ड्रॉ खेला। दूसरे चरण का मैच मंगलवार को होगा।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में