मैनचेस्टर सिटी की 2014 के बाद सबसे खराब शुरुआत, यूनाईटेड ने भी खेला ड्रा

मैनचेस्टर सिटी की 2014 के बाद सबसे खराब शुरुआत, यूनाईटेड ने भी खेला ड्रा

मैनचेस्टर सिटी की 2014 के बाद सबसे खराब शुरुआत, यूनाईटेड ने भी खेला ड्रा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: October 25, 2020 6:22 am IST

लंदन, 25 अक्टूबर (एपी) मैनचेस्टर सिटी ने वेस्ट हैम के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रा खेला जिससे उसके पांच मैचों के बाद आठ अंक हैं और यह इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबाल प्रतियोगिता में 2014 के बाद उसकी सबसे खराब शुरुआत है।

मैनचेस्टर सिटी ही नहीं मैनचेस्टर यूनाईटेड की स्थिति भी खराब है। उसने एक अन्य मैच चेल्सी के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेला। यूनाईटेड के अभी केवल सात अंक हैं।

मौजूदा चैंपियन लिवरपूल ने एस्टन विला के हाथों 2-7 की करारी हार और एवर्टन के खिलाफ ड्रा खेलने के बाद शैफील्ड यूनाईटेड पर 2-1 की जीत से अच्छी वापसी की।

एक अन्य मैच में क्रिस्टल पैलेस ने फुल्हम को 2-1 से पराजित किया।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में