लीड्स से ड्रा खेलकर फिर नीचे खिसका मैनचेस्टर सिटी

लीड्स से ड्रा खेलकर फिर नीचे खिसका मैनचेस्टर सिटी

लीड्स से ड्रा खेलकर फिर नीचे खिसका मैनचेस्टर सिटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: October 4, 2020 4:18 am IST

लंदन, चार अक्टूबर (एपी) मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी का इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन जारी है और लीड्स यूनाईटेड से 1-1 से ड्रा खेलने से वह अंकतालिका में और नीचे खिसक गया है।

मैनचेस्टर सिटी ने रहीम स्टर्लिंग के 17वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी लेकिन रोड्रिगो ने लीड्स को 59वें मिनट में बराबरी दिला दी।

इस ड्रा से लीड्स पांचवें स्थान पर पहुंच गया है लेकिन सिटी के अब चार मैचों में चार अंक हैं और वह 11वें स्थान पर खिसक गया है।

लीड्स के चेल्सी और न्यूकास्टल के समान सात अंक हैं और ये तीनों टीमें शीर्ष पर चल रहे एवर्टन से चार अंक पीछे हैं।

एवर्टन ने एक अन्य मैच में जेम्स रोड्रिग्स के दो गोल की मदद से ब्राइटन को 4-1 से हराया जबकि चेल्सी ने क्रिस्टल पैलेस को 4-0 से करारी शिकस्त दी। न्यूकास्टल ने बर्नले को 3-1 से पराजित किया।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में