गौड़ के पांच विकेट के बाद मंधाना के अर्धशतक से इंग्लैंड के खिलाफ महिला टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत
गौड़ के पांच विकेट के बाद मंधाना के अर्धशतक से इंग्लैंड के खिलाफ महिला टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत
लंदन, 11 जुलाई (भाषा) तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ के लाल गेंद क्रिकेट में पहले पांच विकेट के शानदार प्रदर्शन और स्मृति मंधाना के लगातार दूसरे अर्धशतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र महिला टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली।
दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 154 रन बना लिए जिससे उसकी कुल बढ़त 269 रन की हो गई थी।
मंधाना 124 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद थी। उनके साथ क्रीज पर यास्तिका भाटिया 39 रन बनाकर मौजूद है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।
इससे पहले मंधाना ने शेफाली वर्मा (33) के साथ पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी कर भारत को दूसरी पारी में शानदार शुरुआत दिलाई।
भारत ने दूसरे सत्र तक इंग्लैंड की पहली पारी को 170 रन पर समेट कर 115 रन की बढ़त हासिल की।
इससे पहले दिन की शुरुआत में क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
कप्तान नेट साइवर-ब्रंट (44) और एमी जोन्स (52) ने पांचवें विकेट के लिए 84 रन की जुझारू साझेदारी कर इंग्लैंड को संभालने की कोशिश की, लेकिन गौड़ की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिये।
भाषा
आनन्द
आनन्द

Facebook


