ब्यूनस आयर्स , 11 नवंबर ( एपी ) डिएगो माराडोना के मनोचिकित्सक डिएगो डियाज ने कहा कि अर्जेंटीना का यह महान फुटबॉलर सर्जरी के बाद निजी क्लीनिक में है और उनकी हालत स्थिर है ।
स्नायु तंत्र से जुड़ी परेशानी झेल रहे माराडोना का पिछले सप्ताह आपरेशन हुआ था । उनके डॉक्टर ने कहा कि यह समस्या एक दुर्घटना के कारण आई जो माराडोना को याद नहीं ।
डियाज ने कहा कि 1986 विश्व कप चैम्पियन खिलाड़ी को डॉक्टर, थेरेपी और परिवार के सहयोग की जरूरत है ।
उनके निजी डॉक्टर ने कहा कि एक समय नशे के आदी रहे माराडोना ने अल्कोहल का सेवन कम कर दिया है लेकिन थोड़ी मात्रा भी उनके लिये काफी हानिकारण है ।
एपी
मोना
मोना