Bengaluru Viral Video: सड़क पर चलते-चलते अचानक ऊपर से टूटा कहर, एक पल की लापरवाही से बदल गया सब कुछ, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

Ads

Bengaluru Viral Video: सड़क पर चलते-चलते अचानक ऊपर से टूटा कहर, एक पल की लापरवाही से बदल गया सब कुछ, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 01:19 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 01:20 PM IST

Bengaluru Bike Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • बिना हेलमेट बाइक चलाना बना हादसे की वजह
  • पेड़ की टहनी गिरने से गंभीर चोट लगी
  • पीड़ित सतीश कोमा में चला गया

बेंगलुरु: Bengaluru Viral Video यातायात पुलिस (Traffic Police) लगातार लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक कर रही है। समय-समय पर अभियान चलाकर और चालानी कार्रवाई कर लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील भी की जाती है। इसके बावजूद कई लोग बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जिससे कई बार हादसा हो जाता है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को बिना ​हेलमेट गाड़ी चलाना भारी पड़ गया। (Bengaluru Bike Accident)

बिना हेलमेट चला रहा था गाड़ी

Bengaluru Bike Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजाजीनगर के राम मंदिर रोड की है। जहां एक व्यक्ति बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान अचानक सूखे पेड़ की टहनी टूटकर उसके ऊपर गिरी। लकड़ी सिर पर लगते ही बाइक समेत वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और कोमा में चला गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि शख्स अपने काम पर जा रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स दो पहिया वाहन से काम पर जा रहा था। इस वह हेलमेट नहीं पहना था, तभी अचानक उनके सिर पर सूखी लकड़ी की एक डाली गिर जाती है जिससे वो रोड पर ही गिर जाता है। राहगीर दौड़कर उसके पास पहुंचे और उसे उठाने की कोशिश की। लेकिन वह बेहोश था। उसे आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि वह कोमा में चला गया है। अगर बाइकर ने हेलमेट लगाया होता तो शायद वह सिर पर गंभीर चोट से बच सकता था। पीड़ित की पहचान 52 साल के सतीश के रूप में हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

यह घटना राजाजीनगर के राम मंदिर रोड पर हुई।

पीड़ित की पहचान क्या है?

पीड़ित का नाम सतीश है, उम्र 52 वर्ष।

हादसा कैसे हुआ?

बिना हेलमेट बाइक चलाते समय सूखे पेड़ की टहनी सिर पर गिर गई।