MAHA TET Paper Leak | Photo Credit: AI
मुंबई: Maharashtra TET Paper Leak महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (Maharashtra TET Paper Leak) का पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि सूबे के ठाणे जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसेक बाद परीक्षा को रद्द (Maha TET Exam Cancelled) कर दिया गया है।
Maha TET Exam Cancelled पेपर लीक होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। वहीं एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। इस खबर के सामने आते ही शिक्षा विभाग से लेकर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है। बता दें कि महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MAHA TET) 28 जून यानी कल होना था।, जिसमें राज्य भर से 4 लाख के करीब कैंडिडेट के शामिल होने वाले थे।
इस घटना के बाद अब शिक्षा विभाग सत्यापित करने में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि कल होने वाले परीक्षा में जो पेपर बरामद हुआ है वो असली है या नकली। अगर दोनों पेपर मेल खाते हैं तो ऐसे में पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश के साथ शिक्षा विभाग कल से शुरू होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने पर भी विचार कर सकती है।
हालांकि विश्वसनीय सूत्रों ने महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी TET परीक्षा के पेपर के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। सोशल मीडिया पर TET का पेपर वायरल होने के बाद, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने कल होने वाली TET परीक्षा को रद्द कर दिया है।