मसाई रसेल और एलिसन डॉस सैंटोस ने डायमंड लीग में बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाए

Ads

मसाई रसेल और एलिसन डॉस सैंटोस ने डायमंड लीग में बाधा दौड़ में विश्व रिकॉर्ड बनाए

  •  
  • Publish Date - August 28, 2026 / 10:43 AM IST,
    Updated On - August 28, 2026 / 10:43 AM IST

ज्यूरिख, 28 अगस्त (एपी) एलिसन डॉस सैंटोस और मसाई रसेल ने यहां डायमंड लीग प्रतियोगिता में क्रमशः पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ और महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में नए विश्व रिकॉर्ड बनाए।

डोस सैंटोस ने गुरुवार रात 400 मीटर बाधा दौड़ पूरी करने के बाद आश्चर्य से घड़ी की ओर देखा। उन्होंने तुरंत अपना दाहिना हाथ हिलाना शुरू कर दिया। उन्होंने 45.80 सेकंड का समय लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

इसके लगभग 40 मिनट बाद रसेल ने ट्रैक पर धूम मचाई। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ में अपने शानदार प्रदर्शन को अपने दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली ऊपर उठाकर यादगार बना दिया। रसेल ने 12.09 सेकंड का समय लेकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

अमेरिका की ओलंपिक चैंपियन रसेल ने टोबी अमुसन द्वारा बनाए गए पिछले विश्व रिकॉर्ड को 0.03 सेकंड से तोड़ा।

डोस सैंटोस ने नॉर्वे के मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक कार्स्टन वारहोम को पछाड़ते हुए फिनिश लाइन पार की। वारहोम ने 2021 के ताेक्यो ओलंपिक में पिछला विश्व रिकॉर्ड बनाया था। तब उन्होंने 45.94 सेकंड का समय निकालकर 46 सेकंड के असंभव से लगने वाले समय को पीछे छोड़ा था।

एपी

पंत

पंत