बेंगलुरू, 25 फरवरी (भाषा) मैक्स परसेल ने शनिवार को यहां हमद मेद्जेदोविच को हराकर बेंगलुरू ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाकर लगातार दूसरे एटीपी चैलेंजर खिताब जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।
पिछले रविवार को चेन्नई ओपन का खिताब जीतने वाले परसेल ने सेमीफाइनल में सर्बिया के मेद्जेदोविच को 6-2 5-7 7-6 (4) से हराया।
ऑस्ट्रेलिया के परसेल का फाइनल में सामना दूसरी वरीयता प्राप्त और हमवतन जेम्स डकवर्थ से होगा। डकवर्थ ने ऑस्ट्रेलिया के ही अपने एक अन्य साथी खिलाड़ीन जेम्स मैककेबे को 6-3 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
भाषा पंत
पंत