Varanasi Woman Sits on Judge Chair / Image Source : screengrab / X
वाराणसी : उतर प्रदेश के वाराणसी जिला अदालत परिसर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला अचानक जिला न्यायाधीश) के अदालत कक्ष के भीतर घुस गई और सीधे जज की कुर्सी पर जाकर बैठ गई। इतना ही नहीं, महिला खुद को न्यायाधीश बताते हुए वहां मौजूद लोगों को निर्देश भी जारी करने लगी।
वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव आशीष सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह वाकया शुक्रवार का है, जब जिला न्यायाधीश छुट्टी पर थे। इसी का फायदा उठाकर महिला कोर्ट रूम के अंदर दाखिल हुई और सीधे मुख्य कुर्सी पर बैठ गई। बताया जा रहा है कि इस महिला का उसी अदालत में एक केस काफी समय से लंबित है, जिसके सिलसिले में वह अक्सर कोर्ट परिसर आया करती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और महिला को रोककर कैंट थाने ले गई।
कैंट थाना पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में अलग पहलू सामने आया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला का व्यवहार सामान्य नहीं था और पूछताछ के दौरान लगा की वह मानसिक रूप से अस्थिर है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला को उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है।
वाराणसी में शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला जज की कुर्सी पर एक महिला बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर। वकीलों से कहा- आज मैं जिला जज हूं। गवाह और सबूत पेश करिए। आज सारे मामले की सुनवाई मैं करूंगी। जो भी काम हो हमको बताया जाए।
इसके बाद फाइलें उठाकर उनको… pic.twitter.com/p30HxIi7lO
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) June 12, 2026