रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के कप्तान होंगे मयंक, फोकस प्रसिद्ध पर
रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के कप्तान होंगे मयंक, फोकस प्रसिद्ध पर
बेंगलुरू, एक अक्टूबर ( भाषा ) खराब दौर से गुजर रहे भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल आगामी रणजी सत्र में पहले दो दौर में मध्यप्रदेश और केरल के खिलाफ कर्नाटक की कप्तानी करेंगे जबकि फोकस तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर भी रहेगा ।
कर्नाटक और मध्यप्रदेश का सामना 11 अक्टूबर से इंदौर में होगा जबकि केरल और कर्नाटक के बीच मैच 18 अक्टूबर से बेंगलुरू में खेला जायेगा ।
दलीप ट्रॉफी में औसत प्रदर्शन के बाद अग्रवाल अच्छी पारियां खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचना चाहेंगे । वहीं प्रसिद्ध भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे जिन्होंने दलीप ट्रॅाफी में दो मैचों में सिर्फ चार विकेट लिये थे । वह ईरानी कप में मुंबई के खिलाफ पहले दिन एक भी विकेट नहीं ले सके ।
कर्नाटक टीम :
मयंक अग्रवाल (कप्तान ), निकिन जोस, देवदत्त पड्डिकल, आर स्मरण, मनीष पांडे, श्रेयस गोपाल, सुजय साटेरी, हार्दिक राज, विशाख विजयकुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, वासुकी कौशिक, लवनीत सिसोदिया, मोहसिन खान, विद्याधर पाटिल, किशन बेदारे, अभिलाष शेट्टी ।
कोच : के येरे गौड़ ।
भाषा मोना
मोना
लेखक के बारे में
Web Title: रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के कप्तान होंगे मयंक, फोकस प्रसिद्ध पर
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm