एमबाप्पे और विनिसियस के गोल से मैड्रिड ने सोसीदाद को हराया

एमबाप्पे और विनिसियस के गोल से मैड्रिड ने सोसीदाद को हराया

एमबाप्पे और विनिसियस के गोल से मैड्रिड ने सोसीदाद को हराया
Modified Date: September 15, 2024 / 11:30 am IST
Published Date: September 15, 2024 11:30 am IST

बार्सीलोना, 15 सितंबर (एपी) काइलियान एमबाप्पे और विनिसियस जूनियर ने पेनल्टी को गोल में बदला जिससे रीयाल मैड्रिड ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रीयाल सोसीदाद को 2-0 से हराया।

सर्जियो गोमेज के हैंडबॉल करने के बाद मैड्रिड को पेनल्टी मिली जिसे विनिसियस ने 58वें मिनट में गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

मैड्रिड को सोसीदाद के डिफेंडर जॉन अरामबुरु के फाउल पर 75वें मिनट में एक और पेनल्टी मिली जिसे एमबाप्पे ने गोल में बदलकर टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित की।

दिन के अन्य मुकाबालों में सेविला ने गेटाफे को 1-0 से हराया जबकि इस्पानयोल ने अलावेस को 3-2 से शिकस्त दी। विलारीयाल ने मालोर्का को 2-1 से हराया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में