मेदवेदेव ने मोंटे कार्लो में बेरेत्तिनी से हार के बाद रैकेट सात बार फेंका

मेदवेदेव ने मोंटे कार्लो में बेरेत्तिनी से हार के बाद रैकेट सात बार फेंका

मेदवेदेव ने मोंटे कार्लो में बेरेत्तिनी से हार के बाद रैकेट सात बार फेंका
Modified Date: April 9, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: April 9, 2026 12:29 pm IST

मोनाको, नौ अप्रैल (एपी) दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में मातेओ बेरेत्तिनी से 6 . 0, 6 . 0 से मिली हार के बाद अपना रैकेट सात बार लाल क्लेकोर्ट पर फेंका ।

इस समय दसवीं रैंकिंग पर काबिज मेदवेदेव 49 मिनट में मुकाबला हार गए । उन्होंने पांच डबल फॉल्ट किये जबकि बेरेत्तिनी ने एक भी नहीं किया ।

मेदवेदेव इस साल क्ले पर अपना पहला मैच खेल रही थी । उन्होंने हाल ही में इंडियन वेल्स में हार्डकोर्ट पर शीर्ष रैंकिंग वाले कार्लोस अल्काराज को हराया था ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में