मेहेंदले और कार्निक महाराष्ट्र राज्य ओपन के तीसरे दौर में

मेहेंदले और कार्निक महाराष्ट्र राज्य ओपन के तीसरे दौर में

मेहेंदले और कार्निक महाराष्ट्र राज्य ओपन के तीसरे दौर में
Modified Date: November 14, 2024 / 10:10 pm IST
Published Date: November 14, 2024 10:10 pm IST

मुंबई, 14 नवंबर (भाषा) शीर्ष वरीयता प्राप्त तनय मेहेंदले और दूसरे वरीय श्वेतांक कार्निक बृहस्पतिवार को यहां महाराष्ट्र राज्य ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट की पुरुष एकल स्पर्धा के तीसरे दौर में पहुंच गए।

मेहेंदले ने पहले दिन एक गेम के मैच में शिवम चौरे की चुनौती 21 मिनट में 30-19 से समाप्त की।

कार्निक जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्होंने अरित्रा सरकार के खिलाफ 11 मिनट में 30-7 की जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

किशोर हर्षित माहिमकर ने शानदार जज्बा दिखाते हुए कनिष्क गुर्रम को 17 मिनट में 30-23 से हराया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में