मेहुली और दिव्यांश की जोड़ी कांस्य पदक मुकाबले में हारी

मेहुली और दिव्यांश की जोड़ी कांस्य पदक मुकाबले में हारी

मेहुली और दिव्यांश की जोड़ी कांस्य पदक मुकाबले में हारी
Modified Date: February 17, 2024 / 08:18 pm IST
Published Date: February 17, 2024 8:18 pm IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) मेहुली घोष और दिव्यांश सिंह पंवार की भारतीय 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम शनिवार को स्पेन के ग्रेनाडा में ‘आईएसएसएफ विश्व कप 10 मीटर’ के कांस्य पदक मुकाबले में हंगरी के एस्जटर मेसजारोस और इस्तवान पेनी की जोड़ी से 9-17 से हार गई।

 भारत चार स्वर्ण और 10 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

मेहुली और दिव्यांश ने इससे पहले क्वालीफिकेशन में संयुक्त रूप से 630.7 का स्कोर बनाकर चौथा स्थान हासिल किया था। 

जर्मनी के मैक्सिमिलन डेलिंगर और अन्ना जानसेन की जोड़ी ने इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

इसी स्पर्धा में नैन्सी और ऐश्वर्या तोमर की एक अन्य भारतीय मिश्रित टीम 627.6 अंकों के साथ 16वें स्थान पर रहीं।

मिश्रित टीम एयर पिस्टल में रिदम सांगवान और उज्ज्वल मलिक 573 का स्कोर करके आठवें स्थान पर रहे, जबकि मनु भाकर और रविंदर सिंह कर टीम 568 का स्कोर करके 19वें स्थान पर रही।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में