मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
अर्लिंग्टन, 28 जून (एपी) लियोनेल मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
इस स्टार स्ट्राइकर ने जॉर्डन के खिलाफ शनिवार की रात यहां खेले गए अर्जेंटीना के ग्रुप चरण के अंतिम मैच में अपना 19वां गोल करके विश्व कप में सर्वाधिक गोल के अपने रिकार्ड को भी आगे बढ़ाया।
मेस्सी ने 80वें मिनट में पेनल्टी बॉक्स के ठीक बाहर फाउल होने के बाद फ्री किक पर गोल किया।
इससे पहले 39 वर्षीय मेस्सी फ्रांस के स्ट्राइकर जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के महान खिलाड़ी जैरज़िन्हो के साथ विश्व कप के लगातार छह मैचों में गोल करने वाले केवल तीन खिलाड़ियों में से एक थे।
एपी
पंत
पंत

Facebook


