मेस्सी, हालैंड, एमबाप्पे या हैरी केन, विश्व कप में आप हैं किसकी टीम के साथ ?
मेस्सी, हालैंड, एमबाप्पे या हैरी केन, विश्व कप में आप हैं किसकी टीम के साथ ?
न्यूयॉर्क, नौ जुलाई (एपी) लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना या कीलियन एमबाप्पे की फ्रांस या फिर एर्लिंग हालैंड की नॉर्वे । फुटबॉल के महासमर से अगर आपकी पसंदीदा टीम बाहर हो गई है और आप आगे के मुकाबले भी देखना चाहते हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि किस टीम का समर्थन करें ?
इसके लिये क्वार्टर फाइनल में पहुंची आठों टीमों के बारे में हम संक्षिप्त जानकारी दे रहे हैं ताकि आप खुद चयन कर सकें ।
अर्जेंटीना :
स्टार खिलाड़ी : लियोनेल मेस्सी, नाम तो सुना होगा ।
जानकारी : 1958 और 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली टीम बनना चाहती है अर्जेंटीना । मेस्सी विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक 21 गोल कर चुके हैं और इस बार टूर्नामेंट में आठ गोल करके शीर्ष पर हैं । अंतिम 16 के मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद आखिरी 13 मिनट में अर्जेंटीना ने तीन गोल दागकर चमत्कारिक वापसी की ।
नारा : ‘‘वामोस, वामोस अर्जेंटीना ’’।
अर्जेंटीना को क्यो चुने : शर्तिया अच्छा प्रदर्शन, दस नंबर की जर्सी वाले (मेस्सी) का जादुई खेल ।
बेल्जियम :
स्टार खिलाड़ी : केविन डि ब्रूनी, थिबॉट कुर्टोइस
जानकारी : बेल्जियम ने अमेरिका को अंतिम 16 के दौर से बाहर किया और दुनिया भर के कई फुटबालप्रेमियों की चहेती बन गई क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गैर जरूरी दखल देकर फोलारिन बोलोगुन को इस मैच के लिये अमेरिकी टीम में फिर शामिल कराया था ।
नारा : ‘‘वार इस देट फीस्ते ’या ‘ ताउस एनसेम्बल’
बेल्जियम को क्यो चुने : बेल्जियम चॉकलेट, वॉफल्स, डांस सेलिब्रेशन और बेहतरीन खिलाड़ी
इंग्लैंड :
स्टार खिलाड़ी : हैरी केन, जूड बेलिंगहम
जानकारी : इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने 1966 विश्व कप के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है । इंग्लैंड ने फुटबॉल का अविष्कार किया लेकिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं ।
नारा : ‘इट्स कमिंग होम’ ।
इंग्लैंड को क्यो चुने : बरसों की नाकामी का दर्द । इसके अलावा ब्रिटिश रॉकबैंड ओएसिस, शेर, मछली और चिप्स
फ्रांस :
स्टार खिलाड़ी : कीलियन एमबाप्पे, माइकल ओलिसे
जानकारी : 2018 में चैम्पियन, 2022 में उपविजेता और इस साल की प्रबल दावेदार । विश्व कप के दिग्गज फ्रांस के कोच दिदियेर डेसचैम्प्स बतौर कप्तान 1998 में खिताब जीत चुके हैं जब जिनेदीन जिदान टीम में हुआ करते थे । वहीं 20 साल बाद बतौर कोच टीम को खिताब दिलाया ।
नारा : ‘एलेज लेस ब्लूज ’।
फ्रांस को क्यो चुने : गगनचुंबी इमारतें, शैंपेन, फैशन, फ्रेंच ब्रेड, फुटबॉल में जबर्दस्त आक्रमण पंक्ति
मोरक्को :
स्टार खिलाड़ी : अशरफ हकीमी, यासिने बोनोउ
जानकारी : 2022 में विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी या अरब टीम । चार साल बाद फिर यह कमाल कर सकते हैं लेकिन फ्रांस को हराना होगा जिसने पिछली बार उसे सेमीफाइनल से बाहर किया था ।
नारा : ‘ दीमा मगरिब ’ ।
मोरक्को को क्यो चुने : मिठाई , चमचमाते बाजार । फुटबॉल में छिपे रूस्तम का ठप्पा
नॉर्वे :
स्टार खिलाड़ी : एर्लिंग हालैंड , मार्टिन ओडेगार्ड
जानकारी : 1998 के बाद नॉर्वेपहली बार विश्व कप खेल रहा है और पहली बार अंतिम आठ तक पहुंचा है । स्टेडियम से लेकर नॉर्वे तक, अमेरिका से लेकर भारत तक हर जगह ‘वाइकिंग रो’ (जश्न मनाने का अनूठा अंदाज) छा गया है ।
नारा : ‘रो ! रो ! ’’
नॉर्वे को क्यो चुने : अगर आपको नौकायन, स्नैपचेट, लंबे चौड़े सुनहरे बालों वाले स्ट्राइकर पसंद है ।
स्पेन :
स्टार खिलाड़ी : लमाइन यमल, रोड्री
जानकारी : स्पेन ने टूर्नामेंट में अभी तक एक भी गोल नहीं गंवाया है । यमल जैसा विंगर टीम में है जिसके कमाल के प्रदर्शन से टीम ने 2024 में यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती थी । सोमवार को यमल का जन्मदिन है जब वह 19 साल का हो जायेगा ।
नारा : ‘लोलोलोलो’ ।
स्पेन को क्यो चुने : गेंद पर कमाल का नियंत्रण, जबर्दस्त विंगर और अगर आप स्पेनिश व्यंजनों के दीवाने हैं ।
स्विटजरलैंड :
स्टार खिलाड़ी : ग्रैनिट जाका, जोहान मोजाम्बी
जानकारी : स्विस टीम ने यूरोपीय चैम्पियनशिप में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और 72 साल में पहली बार विश्व कप में यहां तक पहुंचे हैं । उन्हें 90 मिनट के भीतर हराना कठिन है ।
नारा : ‘होप स्विस’ या ‘होप सुइस’ ।
स्विटजरलैंड को क्यो चुने : रोजर फेडरर , कई भाषाओं का देश, पर्यटन और हिन्दी फिल्मों की पसंदीदा लोकेशन
एपी
मोना
मोना

Facebook


