मेस्सी के नाम विश्व कप में सर्वाधिक 18 गोल, आस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागे

मेस्सी के नाम विश्व कप में सर्वाधिक 18 गोल, आस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागे

मेस्सी के नाम विश्व कप में सर्वाधिक 18 गोल, आस्ट्रिया के खिलाफ दो गोल दागे
Modified Date: June 23, 2026 / 09:26 am IST
Published Date: June 23, 2026 9:26 am IST

अर्लिंगटन, 23 जून (एपी) अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी आस्ट्रिया के खिलाफ विश्व कप मैच में पेनल्टी चूक गए लेकिन उसके बाद दो गोल करके टूर्नामेंट में सर्वाधिक 18 गोल अपने नाम कर लिये ।

फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक मेस्सी ने आस्ट्रिया पर 2 . 0 से मिली जीत में दोनों गोल दागे । अब उनके टूर्नामेंट में 18 गोल हो गए हैं । पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर उन्होंने जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोसे के विश्व कप में 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी ।

फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे ने भी ईराक पर 3 . 0 से मिली जीत में दो गोल दागे और अब वह क्लोसे के 16 गोल की बराबरी करके संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं ।

मेस्सी ने कहा ,‘‘ मैं इस जीत से बहुत खुश हूं । इससे हमें आगे आराम से खेलने का मौका मिला । विश्व कप के सभी मैच काफी कठिन है और मैं इस पल का पूरा आनंद ले रहा हूं ।’’

मेस्सी ने अपने 39वें जन्मदिन से दो दिन पहले मैच के 38वें मिनट में पहला गोल किया । उनके पिता अर्जेंटीना में बीमार हैं लेकिन चिंता का असर उन्होंने अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया ।

विश्व कप में यह लगातार छठा मैच था जिसमें मेस्सी ने गोल किया । वह फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील की जेरजिन्हो के बाद यह कारनामा करने वाले अकेले खिलाड़ी हैं ।

इससे आधा घंटा पहले वह एक पेनल्टी चूक गए थे ।

आठ बार के बलोन डि ओर विजेता ने कहा ,‘‘ पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाने से मैं काफी नाराज था लेकिन बाद में इसकी भरपाई कर ली ।’’

अर्जेंटीना ग्रुप जे के पहले दोनों मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंच गया है ।

मेस्सी ने स्टॉपेज टाइम में 18वां गोल दागा । उनका पहला प्रयास गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लागेर ने नाकाम कर दिया जिसके बाद उन्होंने कई डिफेंडरों को छकाते हुए गोल किया ।

मेस्सी ने कहा ,‘‘ मुझे पता था कि यह आसान नहीं होगा । विश्व कप में सभी मुकाबले कठिन है और कोई टीम मौके नहीं दे रही ।’’

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा ,‘‘ मेरे पास लियो के बारे में कहने के लिये शब्द ही नहीं बचे हैं ।’’

मेस्सी रिकॉर्ड 17वां गोल करते ही दौड़कर कोने में गए और दाहिना हाथ हवा में उठाकर जश्न मनाया । खचाखच भरे स्टेडियम में करीब 70000 दर्शकों में अधिकांश अर्जेंटीना के समर्थक थे ।

मैच के नौवे मिनट में मेस्सी जब पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाये तो स्टेडियम में सन्नाटा छा गया था । बायें पैर से उनका शॉट दाहिने पोस्ट के बाहर चला गया ।

क्लोसे ने जर्मनी के लिये 24 विश्व कप मैच खेले और 2014 के फाइनल में अतिरिक्त समय में गोल करके अर्जेंटीना और मेस्सी को हराया था ।

12 जून को प्रकाशित इंटरव्यू में क्लोसे ने कहा था कि मेस्सी उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में