फिर अर्जेंटीना के ‘संकटमोचक’ बने मेस्सी, दो गोल से पिछड़ने के बाद मिस्र को हराकर क्वार्टर फाइनल में

फिर अर्जेंटीना के ‘संकटमोचक’ बने मेस्सी, दो गोल से पिछड़ने के बाद मिस्र को हराकर क्वार्टर फाइनल में

फिर अर्जेंटीना के ‘संकटमोचक’ बने मेस्सी, दो गोल से पिछड़ने के बाद मिस्र को हराकर क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: July 8, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: July 8, 2026 12:05 am IST

अटलांटा, सात जुलाई (एपी) लियोनेल मेस्सी ने एक बार फिर अर्जेंटीना के लिये ‘संकटमोचक’ की भूमिका निभाई और मिस्र के खिलाफ 79वें मिनट तक दो गोल से पिछड़ रही मौजूदा चैम्पियन टीम को जीत के साथ विश्व कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया ।

निर्धारित समय में 11 मिनट बाकी रहने तक अर्जेंटीना दो गोल से पिछड़ रहा था और ऐसा लगने लगा था कि कल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद आज मेस्सी की फुटबॉल के महासमर से विदाई की बेला आ गई है ।

इसके बाद हालांकि अर्जेंटीना ने तीन गोल दागकर जीत दर्ज की और दुनिया भर में उसके करोड़ों प्रशंसकों ने भी राहत की सांस ली । इसमें से बराबरी का गोल 83वें मिनट में मेस्सी ने दागा था जिनके अब विश्व कप कैरियर में 21 गोल हो गए हैं ।

अब अर्जेंटीना का सामना शनिवार को कंसास सिटी में स्विटजरलैंड या कोलंबिया से होगा ।

आखिरी सीटी बजने के बाद मेस्सी अपने आंसू नहीं रोक सके । उनहोंने 83वें मिनट में इस विश्व कप में आठवां गोल करके टीम को 2 . 2 से बराबरी पर पहुंचाया ।

विजयी गोल स्टॉपेज टाइम में एंजो फर्नांडिस ने दागा । वहीं क्रिस्टियन रोमेरो ने 79वें मिनट में अर्जेंटीना के लिये पहला गोल किया था ।

मिस्र ने यासिर इब्राहिम और मुस्तफा जिको के गोल के दम पर 2 . 0 से बढत बना ली थी ।

मेस्सी को पहले हाफ में मौका मिला था लेकिन उनकी पेनल्टी किक को मिस्र के गोलकीपर मुस्तफा शोबीर ने बचा लिया था । फिर जब स्कोर 1 . 0 था, तब उनका शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया ।

अर्जेंटीना की नजरें लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली ब्राजील (1958 और 1962) के बाद पहली टीम बनने पर है ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में