डिनर के लिये रेस्त्रां में गए मेस्सी को प्रशंसकों ने घेरा

Ads

डिनर के लिये रेस्त्रां में गए मेस्सी को प्रशंसकों ने घेरा

  •  
  • Publish Date - March 22, 2023 / 12:53 PM IST,
    Updated On - March 22, 2023 / 12:53 PM IST

ब्यूनस आयर्स, 22 मार्च ( एपी ) यहां पालेरमो में हजारों फुटबॉलप्रेमियों ने एक रेस्त्रां को घेर लिया जब उन्हें पता लगा कि स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी उसमें डिनर कर रहे हैं ।

मेस्सी की एक झलक पाने के लिये लोग डॉन जूलियो रेस्त्रां के पास पहुंच गए । मेस्सी को बाहर निकलने के लिये पुलिस की मदद लेनी पड़ी ।

सड़क पर खड़े प्रशंसक ‘ मेस्सी मेस्सी’ चिल्ला रहे थे । कतर में हुए विश्व कप में मेस्सी ने अर्जेंटीना को तीसरा खिताब दिलाया ।

विश्व कप जीतने से मेस्सी का अर्जेंटीना में वह दर्जा मिल गया जो सिर्फ माराडोना को हासिल था । लेकिन विश्व कप से पहले हालात दीगर थे और टीम की नाकामी के लिये उन्हें ही कसूरवार ठहराया जा रहा था । वह 2016 में लगभग संन्यास ले चुके थे लेकिन फिर अपना फैसला बदला ।

अब आलम यह है कि मेस्सी का खुमार अर्जेंटीना के फुटबॉलप्रेमियों के सर चढकर बोल रहा है । वह जहां भी जाते हैं, भीड़ उनके पीछे खिची चली आती है ।

एपी ????

????