मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से पीएसजी की आसान जीत

मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से पीएसजी की आसान जीत

मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से पीएसजी की आसान जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 1, 2022 10:33 am IST

पेरिस, एक सितंबर (एपी) लियोनेल मेस्सी के शानदार प्रदर्शन के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रांसीसी फुटबॉल चैंपियनशिप लीग वन के एक मैच में टोलोज पर 3-0 से आसान जीत दर्ज की।

मेस्सी ने नेमार और काइलन एमबापे के लिए गोल बनाए। उन्होंने खेल के 37 मिनट में नेमार को खूबसूरत पास देकर पीएसजी का खाता खोलने में मदद की और इसके बाद एमबापे के गोल में भी सहायता की।

मेस्सी, एमबापे और नेमार की तिकड़ी ने पीएसजी के पांच मैचों में किए गए 21 गोल में से 15 गोल दागे हैं।

पीएसजी, लेंस और मार्सिले तीनों के समान 13 अंक हैं। पीएसजी अपने इन दोनों प्रतिद्वंद्वियों से गोल अंतर में आगे है।

लेंस ने लोरिएंट को 5-2 से जबकि मार्सिले ने क्लेरमोंट को 1-0 से हराया।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में