जूडोका उन्नति क्वार्टर फाइनल में
जूडोका उन्नति क्वार्टर फाइनल में
ग्लास्गो, एक अगस्त (भाषा) भारत की उन्नति शर्मा ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो प्रतियोगिता में एस्वातिनी की लामुलेला मगगुला पर इप्पोन से शानदार जीत दर्ज करते हुए महिला 63 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
उन्नति ने शुरू से दबदबा बनाए रखा। उन्होंने लगातार वज़ाअरी स्कोर हासिल करने के बाद इप्पोन के जरिए शानदार जीत दर्ज करते हुए राउंड ऑफ 16 का मुकाबला सिर्फ एक मिनट और 39 सेकंड में समाप्त कर दिया।
देहरादून की रहने वाली उन्नति का अगला मुकाबला आज बाद में न्यूजीलैंड की क्वोना क्रिस्टी से होगा।
भाषा
पंत नमिता
नमिता

Facebook


