मैक्सिको के प्रशंसकों ने फिर लगाए समलैंगिक विरोधी नारे

Ads

मैक्सिको के प्रशंसकों ने फिर लगाए समलैंगिक विरोधी नारे

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 11:10 AM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 11:10 AM IST

मैक्सिको सिटी, एक जुलाई (एपी) मैक्सिको के प्रशंसकों ने विश्व कप के राउंड ऑफ 32 में इक्वाडोर के खिलाफ मैच के पहले हाफ में फिर से ऐसा नारा लगाया जिसे समलैंगिक विरोधी माना जाता है।

यह नारा अपमानजनक माना जाता है जिसका स्पेनिश में शाब्दिक अर्थ पुरुष वैश्या होता है। आमतौर पर तब लगाया जाता है जब विपक्षी गोलकीपर गोल किक ले रहा होता है।

प्रशंसकों ने मंगलवार रात को मैच के पांचवें मिनट में ऐसा किया, जब हर्नान गैलिंडेज़ मैच की अपनी पहली गोल किक मार रहे थे।

टूर्नामेंट में यह दूसरी बार है जब प्रशंसकों ने इस नारे का इस्तेमाल किया है। मैक्सिको फुटबॉल महासंघ पर अतीत में इसके कारण कई बार जुर्माना भी लगाया गया है।

एपी पंत

पंत