Mike Smith Pakistan Coach: पाकिस्तानी टीम को मिला नया कोच.. इसी के कंधो पर होगी वर्ल्डकप 2027 में खिताबी जीत की कमान, जानें इनके बारें में
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के माइक स्मिथ को दो वर्षों के लिए बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया। अब टीम की बल्लेबाजी सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी उन पर होगी।
Mike Smith New Pakistan Team Coach || Image- Shanyal hussain FILE
- माइक स्मिथ बने नए कोच।
- दो साल का मिला कार्यकाल।
- बल्लेबाजी सुधारने की बड़ी चुनौती।
लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को पाकिस्तान की सभी प्रारूपों की राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। (Mike Smith New Pakistan Team Coach) पीसीबी ने बताया कि स्मिथ का कार्यकाल दो साल का होगा और वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पीएसएल में निभा चुके हैं अहम भूमिका
माइक स्मिथ लेवल-4 कोच हैं और पाकिस्तान क्रिकेट से पहले भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की कई फ्रेंचाइजियों के साथ काम किया है। पीएसएल 2026 में वह मुल्तान सुल्तान्स के बल्लेबाजी कोच रहे थे, जहां उनके काम की काफी सराहना हुई थी।
हनीफ मलिक की जगह मिली जिम्मेदारी
टी20 विश्व कप के बाद पीसीबी ने बल्लेबाजी कोच हनीफ मलिक को पद से हटा दिया था। (Mike Smith New Pakistan Team Coach) इसके बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता और पूर्व टेस्ट बल्लेबाज असद शफीक बांग्लादेश और वेस्टइंडीज दौरे पर अंतरिम बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब यह जिम्मेदारी स्थायी रूप से माइक स्मिथ को सौंपी गई है।
बल्लेबाजी सुधारने की बड़ी चुनौती
पाकिस्तान टीम पिछले कुछ समय से खासकर टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी की कमजोरियों से जूझ रही है। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण टीम को कई अहम मैचों में नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में माइक स्मिथ के सामने बल्लेबाजी क्रम को मजबूत करना सबसे बड़ी चुनौती होगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गौरतलब है कि इससे पहले गैरी कर्स्टन, जेसन गिलेस्पी, स्टीव रिक्सन और डेव वाटमोर जैसे कई विदेशी कोच भी पाकिस्तान टीम के साथ काम कर चुके हैं। (Mike Smith New Pakistan Team Coach) हालांकि, इनमें से कई का कार्यकाल समय से पहले ही समाप्त हो गया था या उन्होंने पीसीबी के साथ मतभेद के चलते पद छोड़ दिया था।
The Pakistan Cricket Board has appointed former South African cricketer Michael Smith as the batting coach of the Pakistan men’s team on a two-year contract.@TheRealPCB pic.twitter.com/zGAVINppxj
— The Pakistan (@thepakistan2021) August 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श
राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत
महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल
माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी
बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर

Facebook


