टोरिनो को हराकर मिलान तीन अंक की बढ़त से शीर्ष पर

टोरिनो को हराकर मिलान तीन अंक की बढ़त से शीर्ष पर

टोरिनो को हराकर मिलान तीन अंक की बढ़त से शीर्ष पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: October 27, 2021 12:04 pm IST

Milan top by a three-point : मिलान, 27 अक्टूबर (एपी) एसी मिलान को फिर से संघर्ष करना पड़ा लेकिन टोरिनो पर 1-0 की जीत से वह इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में तीन अंक की स्पष्ट बढ़त के साथ शीर्ष पर काबिज हो गया।

ओलिवियर गिरोड ने खेल के 14वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया लेकिन यह मिलान को तीन अंक दिलाने के लिये पर्याप्त था।

मिलान के अब 10 मैचों में 28 अंक हो गये हैं और वह दूसरे नंबर की टीम नैपोली (नौ मैचों में 25 अंक) से आगे है। नैपोली गुरुवार को बोलोग्ना से भिड़ेगा।

एक अन्य मैच में सालेरनिटाना ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे वेनेजिया को 2-1 से हराया जबकि स्पेजिया और जेनोआ का मैच 1-1 से ड्रा छूटा।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में