कई कैच छोड़े, मैदान पर बेहतर हो सकते थे : रियान पराग

कई कैच छोड़े, मैदान पर बेहतर हो सकते थे : रियान पराग

कई कैच छोड़े, मैदान पर बेहतर हो सकते थे : रियान पराग
Modified Date: April 26, 2026 / 12:27 am IST
Published Date: April 26, 2026 12:27 am IST

जयपुर, 25 अप्रैल (भाषा) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली पांच विकेट की हार के बाद कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने कई मैच छोड़ दिए और इसमें सुधार करना होगा।

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

पराग ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने कुछ ज्यादा कैच छोड़ दिए। अभिषेक शर्मा जैसे बेहतरीन बल्लेबाज के आप कैच नहीं छोड़ सकते। मैदान पर हम और बेहतर हो सकते थे। हमें सुधार करना होगा। क्षेत्ररक्षण मैच में काफी अहम भूमिका अदा करती है। अगले मैच में तरोताजा होकर वापसी करेंगे। ’’

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स को उसी के मैदान पर हराने के बाद कहा कि वापसी के बाद पहले मैच में मिली जीत से खुश हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस जीत से काफी खुश हूं। नहीं पता था कि मेरा पहला मैच कैसा जाएगा। मुझे लगता है कि आपको अपनी बल्लेबाजी पर भी काम करना चाहिए। अगर आपके एक या दो ओवर खराब हो भी जाएं तो आप वापसी करके प्रभाव डाल सकते हैं। लेकिन अच्छी जीत रही। ’’

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खराब क्षेत्ररक्षण का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में पांच विकेट पर 229 रन बनाकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में