इंडियन फुटबॉल लीग 2026 . 27 सत्र 16 अक्टूबर से
इंडियन फुटबॉल लीग 2026 . 27 सत्र 16 अक्टूबर से
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) 2026 . 27 सत्र 16 अक्टूबर से शुरू होगा और क्लबों को शुरूआती लाइनअप में अधिकतम तीन विदेशी खिलाड़ियों को ही उतारने की अनुमति रहेगी ।
यह फैसले आईएफएल संचालन परिषद की सोमवार को यहां फुटबॉल हाउस में हुई बैठक में लिये गए । इसमें 11 प्रतिभागी क्लबों में से 10 के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । सिर्फ मोहम्मडन स्पोर्टिंग के प्रतिनिधि नहीं थे ।
संचालन परिषद और एफआईएफएफ ने लीग के प्रसारण के आंकड़ों की भी समीक्षा की । पिछले सत्र में 17 . 56 मिलियन लाइव टीवी दर्शकों ने इसे देखा जबकि लीग का कार्यक्रम छोटा कर दिया गया था।
भाषा मोना आनन्द
आनन्द

Facebook


