दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मिचेल सेंटनर मुंबई इंडियन्स से जुड़े

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मिचेल सेंटनर मुंबई इंडियन्स से जुड़े

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मिचेल सेंटनर मुंबई इंडियन्स से जुड़े
Modified Date: April 2, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: April 2, 2026 9:58 pm IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) न्यूजीलैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिचेल सेंटनर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले गुरुवार को मुंबई इंडियन्स की टीम से जुड़ गए।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम शनिवार दोपहर को अरुण जेटली स्टेडियम में कैपिटल्स का सामना करेगी।

सेंटनर और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ही मुंबई इंडियन्स से जुड़ने वाले आखिरी दो खिलाड़ी बचे थे। मुंबई इंडियन्स ने पिछले रविवार को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच शानदार तरीके से जीता था।

पिछले महीने संपन्न टी20 विश्व कप में अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाने वाले इन दोनों विदेशी खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियन्स से जुड़ने से पहले कुछ और समय मांगा था।

टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने पुष्टि की थी कि उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को निजी कारणों से कुछ और समय दिया है।

नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर जयवर्धने ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘जो खिलाड़ी (देर से) टीम में शामिल होंगे वे मिच (मिचेल सेंटनर) और जैक्सी (विल जैक्स) हैं। दोनों ने निजी कारणों से थोड़ा और समय मांगा था और हमें इसमें कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन वे बहुत जल्द टीम में शामिल हो जाएंगे।’’

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में