एमएमए फाइटर वरुण सान्याल को अस्पताल ले जाया गया, खतरे से बाहर हैं

एमएमए फाइटर वरुण सान्याल को अस्पताल ले जाया गया, खतरे से बाहर हैं

एमएमए फाइटर वरुण सान्याल को अस्पताल ले जाया गया, खतरे से बाहर हैं
Modified Date: September 20, 2026 / 12:24 pm IST
Published Date: September 20, 2026 12:24 pm IST

(फिलेम दीपक सिंह)

नागोया, 20 सितंबर (भाषा) मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर वरुण सान्याल रविवार को यहां क्रूज जहाज पर ‘सौना बाथ’ लेते समय बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक अधिकारी के अनुसार अब वह खतरे से बाहर हैं।

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल के बेटे वरुण रविवार की प्रतियोगिता के लिए अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे थे।

भारतीय एमएमए खेल महासंघ के अध्यक्ष अध्यक्ष निखिल कुंडेरा ने पीटीआई को बताया, ‘‘सौभाग्य से नेपाल के एक खिलाड़ी ने उन्हें उस हालत में देखा और उन्हें जगाया। वरुण मुझे फोन करने की स्थिति में थे जिसके बाद हम उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चिंता की कोई खास बात नहीं थी, इसलिए उन्हें सुबह करीब तीन बजे क्रूज पर वापस लाया गया। अब उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।’’

भाषा पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में