मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने ओडिशा एफसी को बराबरी पर रोका

Ads

मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने ओडिशा एफसी को बराबरी पर रोका

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 10:57 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 10:57 PM IST

भुवनेश्वर, 17 अप्रैल (भाषा) मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने शुक्रवार को यहां ओडिशा एफसी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में अपना पहला अंक हासिल किया।

ओडिशा एफसी को सुहैर वीपी ने पहले हाफ के आखिरी पलों में बढ़त दिलाई, लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में एडिसन सिंह के गोल ने मोहम्मडन को बराबरी दिला दी, जिससे दोनों टीमों को अंक साझा करने पड़े।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब आठ मैचों में एक अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे बना हुआ है, जबकि ओडिशा एफसी सात मैचों में छह अंकों के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गई है।

भाषा आनन्द

आनन्द