मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने आईलीग क्वालीफायर में एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड से गोलरहित ड्रा खेला

मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने आईलीग क्वालीफायर में एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड से गोलरहित ड्रा खेला

मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने आईलीग क्वालीफायर में एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड से गोलरहित ड्रा खेला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: October 19, 2020 1:59 pm IST

कोलकाता, 19 अक्टूबर (भाषा) आई-लीग में जगह पक्की कर चुकी मोहम्म्डन स्पोर्टिंग फुटबॉल टीम ने क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में अजेय क्रम जारी रखते हुए सोमवार को अपने आखिरी लीग मुकाबले में एफसी बेंगलुरु यूनाइटेड (एफसीबीयू) से यहां गोलरहित ड्रा खेला।

इस ड्रा मुकाबले के बाद मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम 10 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर रही जबकि बेंगलुरु की टीम पांच अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।

मैच के दौरान दोनों टीमों को कई मौके मिले लेकिन कोई भी टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में