मोहम्मडन स्पोर्टिंग की डेक्कन पर रोमांचक जीत

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की डेक्कन पर रोमांचक जीत

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की डेक्कन पर रोमांचक जीत
Modified Date: February 24, 2023 / 09:21 pm IST
Published Date: February 24, 2023 9:21 pm IST

कोलकाता, 24 फरवरी (भाषा) मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने शुक्रवार को यहां आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के 10 गोल के रोमांचक मुकाबले में शीर्ष पर काबिज श्रीनिदी डेक्कन पर 6-4 से जीत दर्ज की।

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की तरफ से कीन लुईस (दूसरे और 67वें) और अबिओला दौडा (21वें और 30वें मिनट) ने दो-दो गोल किए, जबकि शेख फैयाज (48वें) और निकोला स्टोजानोविक (80वें) ने एक-एक गोल दागा।

डेक्कन के लिए रिलवान हसन (तीसरे), डेविड कास्टानेडा (28वें पेनल्टी), लुइस ओगाना (79वें) और रोसेनबर्ग गेब्रियल (93वें) ने गोल किये।

इस जीत से मोहम्मडन स्पोर्टिंग के 19 मैचों में 23 अंक हो गए हैं और वह 12 टीमों की तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया है।

डेक्कन के पंजाब एफसी के समान 40 अंक हैं।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में