कोलकाता, 23 फरवरी (भाषा) जेमी मैकलारेन और दिमित्रोस पेट्राटोस के गोल से मोहन बागान सुपर जाइंट ने सोमवार को यहां इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में चेन्नईयिन एफसी को 2-0 से हराया।
मैकलारेन (45 प्लस चार) ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में गोल दागा जबकि दिमित्रोस ने 65वें मिनट में गोल किया।
इस जीत से मोहन बागान सुपर जाइंट की टीम अंक तालिका में छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के शहर के अपने प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल एफसी के समान अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण टीम दूसरे स्थान पर है।
भाषा सुधीर
सुधीर