मूनी और गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया

मूनी और गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया

मूनी और गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रन से हराया
Modified Date: June 20, 2026 / 06:42 pm IST
Published Date: June 20, 2026 6:42 pm IST

साउथम्पटन, 20 जून (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (74 रन) और एशले गार्डनर (58 रन) के अर्धशतकों की मदद से शनिवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मैच में नीदरलैंड को 98 रन से शिकस्त देकर तीसरी जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया तीन मैच में तीन जीत से छह अंक लेकर ग्रुप एक में शीर्ष पर है। भारत दो मैच में दो जीत से दूसरे स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मूनी और गार्डनर के अर्धशतक तथा दोनों के बीच बीच तीसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 101 रन की भागीदारी से छह विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 121 रन ही बना सकीं जिसमें कप्तान बैबेट डि लीडे ने नाबाद 56 रन (57 गेंद, पांच चौके) बनाए जबकि स्टेरे कैलिस ने 44 रन का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने आठ गेंदबाजों से गेंदबाजी कराई जिसमें किम गार्थ ने दो और अनाबेल सदरलैंड ने एक विकेट लिया।

इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मूनी ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 42 गेंद में नौ चौके और एक छक्के जड़ित अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने गार्डनर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 101 रन की भागीदारी भी निभाई।

गार्डनर ने 32 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का जमाया। इन दोनों के अलावा जॉर्जिया वारेहम ने 41 रन का योगदान दिया।

नीदरलैंड के लिए इरिस ज्विलिंग ने तीन और कैरोलिन डि लांगे ने दो विकेट हासिल किए।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में