Bhopal Re-NEET Exam Preparation : अगर आप भी देने जा रहे हैं री-नीट, तो पढ़ लें ये खबर, राजधानी में परीक्षा के लिए सुरक्षा का खास प्लान लागू

भोपाल में 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 32 परीक्षा केंद्रों पर 13,724 छात्र परीक्षा देंगे, जबकि 400 पुलिसकर्मियों और 38 साइबर कमांडो को सुरक्षा एवं निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का दावा किया है।

Bhopal Re-NEET Exam Preparation : अगर आप भी देने जा रहे हैं री-नीट, तो पढ़ लें ये खबर, राजधानी में परीक्षा के लिए सुरक्षा का खास प्लान लागू

Bhopal Re-NEET Exam Preparation / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: June 20, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: June 20, 2026 5:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल के 32 परीक्षा केंद्रों पर 13,724 छात्र देंगे री-नीट परीक्षा।
  • सुरक्षा के लिए 400 पुलिसकर्मी और 38 साइबर कमांडो तैनात।
  • पेपर लीक और अफवाहों पर नजर रखने के लिए व्हाट्सएप-टेलीग्राम की निगरानी।

भोपाल : Bhopal Re-NEET Exam Preparation :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 21 जून को आयोजित होने वाली री-नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के 32 अलग-अलग संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 13,724 छात्र एग्जाम में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें जमीनी पुलिस बल के साथ-साथ विशेष साइबर कमांडो की भी तैनाती की गई है।

400 पुलिसकर्मी परीक्षा के लिए तैनात

यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए छात्रों को दोपहर 1:30 बजे तक हर हाल में सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य होगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर चेकिंग की सख्त व्यवस्था रहेगी और महिला बल सहित 400 पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। प्रश्न पत्रों को पूरी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी CRPF को सौंपी गई है। इसके साथ ही, स्टेट साइबर एसपी प्रणय नागवंशी के अनुसार, परीक्षा के दौरान पेपर लीक या किसी भी तरह की अफवाह को रोकने के लिए 38 विशेष साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं, जो व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पैनी नजर रखेंगे।

भोपाल के प्रमुख परीक्षा केंद्र और वहां दर्ज छात्रों की संख्या इस प्रकार है:

  • मैनिट (MANIT): 960 छात्र
  • केंद्रीय स्कूल नंबर-1 और आईआईआईटी (IIIT): 720–720 छात्र
  • सुभाष एक्सीलेंस स्कूल, कमला नेहरू सांदीपनि गर्ल्स स्कूल: 600–600 छात्र
  • हायर सेकंडरी स्कूल आनंद नगर: 576 छात्र
  • सरोजनी नायडू गर्ल्स पीजी कॉलेज: 528 छात्र
  • हमीदिया आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज: 504 छात्र

छात्रों की सुविधाओं का रखा गया विशेष ध्यान

Bhopal Re-NEET Exam Preparation जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी पीसी शाक्य ने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई और छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है ताकि किसी को भी असुविधा न हो। प्रशासन ने पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने का दावा किया है और अब सभी की नजरें कल होने वाले इस बड़े एग्जाम के शांतिपूर्ण आयोजन पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.