मूनी और गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए छह विकेट पर 219 रन

मूनी और गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए छह विकेट पर 219 रन

मूनी और गार्डनर के अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने बनाए छह विकेट पर 219 रन
Modified Date: June 20, 2026 / 04:52 pm IST
Published Date: June 20, 2026 4:52 pm IST

साउथम्पटन, 20 जून (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (74 रन) और एशले गार्डनर (58 रन) के अर्धशतकों की मदद से शनिवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मैच में नीदरलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मूनी ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 42 गेंद में नौ चौके और एक छक्के जड़ित अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने गार्डनर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 55 गेंद में 101 रन की भागीदारी भी निभाई।

गार्डनर ने 32 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का जमाया। इन दोनों के अलावा जॉर्जिया वारेहम ने 41 रन का योगदान दिया।

नीदरलैंड के लिए इरिस ज्विलिंग ने तीन और कैरोलिन डि लांगे ने दो विकेट हासिल किए।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में